मुख्य सचिव अमिताभ जैन केंद्र में सचिव पद के लिए इंपैनल
रायपुर
छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन का केंद्र में सचिव पद के लिए इंपैनलमेंट हुआ है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है 30 साल की सेवा के बाद अधिकारी केंद्र में सचिव पद के लिए स्वत: ही इंपैनल के लिए चुने जाते हैं। इसके बाद यदि अधिकारी चाहें तो पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद भारत सरकार द्वारा उनकी नियुक्ति की जाती है।
अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के 12वें चीफ सेक्रेटरी हैं। 1989 बैच के अमिताभ जैन अकेले ऐसे अफसर हैं, जिनके पास अलग-अलग विभागों में काम करने का लंबा अनुभव है। फाइनेंस विभाग की जिम्मेदारी के साथ ही उन्होंने गृह, जेल, परिवहन, जल संसाधन और वाणिज्यकर जैसे कई बड़े विभागों में भी काम किया है। रिटायर्ड विवेक ढांढ और अजय सिंह के बाद तीसरे छत्तीसगढि?ा अफसर हैं जिन्हें मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

पाठको की राय